पांडे समझ वाद सो कीजे। बिन समज्या सो थापे उथापे, ज्यां में क्या ले दीजे ॥ टेर ॥
चारूं वेद दही सम है, घिरत संत सो बाणी। तत्त नाव सो हंस तिरत है, सो मैं कहूं बखाणी ॥ १ ॥
वेद पुराण समंद है भाई, ज्यां में हीरो डारयो। मरजीवा बिन परथ न लादे, पच पच जनम गमायो ॥ २ ॥
मैं ओ रतन धरयो है बारे, सुण लीज्यो नर नारी। कह सुखराम चाह कारज की, मानों बात हमारी ॥ ३ ॥
पंडितों से महाराज फरमाते हैं कि समझकर वाद-विवाद करो, बिना समझे वाद-विवाद करने में कुछ सार नहीं है। चारों वेदों का ज्ञान दही के समान है, संतों की वाणी घी के समान है, पारब्रह्म परमात्मा के निज नाम से हंसों का उद्धार होता है। इसलिए मैं तुमसे सच कहता हूँ। वेदों और पुराणों के ज्ञान में नाम की महिमा है लेकिन विधि नहीं है । वेद, पुराण समुद्र के समान हैं जिनमें ज्ञान रूपी हीरा गहराई में पड़ा है, यानी केवल ज्ञान है, परंतु मरजीवा के बिना पींदे से हीरे नहीं ला सकते,चाहे पच पच करके जन्म चले जावे। सतगुरु सुखरामजी महाराज मरजीवा बनकर केवल ज्ञान रूपी रत्न निकाल कर लाये हैं । इसलिए हे नर-नारी सुनो, महाराज फरमाते हैं मेरा अणभै ज्ञान हीरे के समान है, ये बाहर जगत में चौडे है। जिस हंस वृत्ति आत्मा को परमात्मा से मिलना है, वह हीरे रूपी केवल ज्ञान धारण करके सांस-उसांस में राम नाम का रटन करो।
Harajas Pad Raag Sorath (१०)
paanḍe samajh vaad so kiije. bin samajyaa so thaape uthaape, jyaan men kyaa le diije ॥ ṭer ॥
chaaruun ved dahii sam hai, ghirat sant so baaṇii. tatt naav so hams tirat hai, so main kahuun bakhaaṇii ॥ १ ॥
ved puraaṇ samand hai bhaaii, jyaan men hiiro ḍaarayo. marajiivaa bin parath n laade, pach pach janam gamaayo ॥ २ ॥
main o ratan dharayo hai baare, suṇ liijyo nar naarii. kah sukharaam chaah kaaraj kii, maanon baat hamaarii ॥ ३ ॥
Advising pandits and literates maharaj ji said that one must contemplate before engaging in debate on the subject or else the debate is of no worth. The lessons of four vedas are like yogurt and sat shabad gyan preached by saints is like a pure ghee. The liberation of soul from clutches of kaal is possible only by sat shabd gyan and significance of sat shabd gyan is witnessed by vedas and puranas the sacred scriptures of Hinduism. Sat shabad gyan is like an unfathomable ocean containing precious pearls and diamonds that can only be fetched by a diver with technique. While others without technique may dive a hundred times with no result.
Maharaj ji asserted that he has technique like a diver by which manifestation of sat shabad i.e. diamond is possible. Those aspiring to witness this fact must surrender and engage in simran of ram naam with technique under guidance of satguru.