साधो म्हारे आंगद भयो घर मांही। निपजी साख नाम अन्न आयो, सांसो रहयो न कांई।। टेर।।
ओ मन ईन्द्र ऊमंग कर आयो, ज्ञान बादला दरस्या। बिरह तन बीज चमकने लागी, भजन मेघ सो बरस्या ।। १ ।।
सातुं ही अन्न निपज्या भारी, साख हेल दे आई। अब कोई कोई आनर जांचे मोकूं, तो गाडा भर देवू भाई ।। २ ।।
मेरा तो टोटा सब ही भागा, और सभी का भागे। जे कोई आन संभावे शिमरण, तीन लोक शिर गाजे ।। ३ ।।
खुल्या भंडार द्रव्य बहू निसरिया, टोटो पडिये न पावे। कह सुखराम लगी अब ताली, रोम रोम हर गावे ।। ४ ।।
Sādho mhāre āngad bhayo ghar māhi.
Nipji saakh naam ann āyo, sānsō rahyo na kaanī. (Ter)
O man Indra umang kar āyo, gyaan baadla darsyā.
Birah tan beej chamakne lāgī, bhajan megh so baryā. ॥1॥
Sātūn hī ann nipajya bhārī, saakh hel de āī.
Ab koyi koyi ānar jānche mokoon, to gaadā bhar devū bhāī. ॥2॥
Mera to tota sab hī bhāgā, aur sabhī kā bhāge.
Je koyi ān sambhāve shimran, teen lok shir gāje. ॥3॥
Khulyā bhandār dravya bahū niseriyā, toto padiye na pāve.
Kah Sukhram lagī ab tālī, rom rom har gāve. ॥4॥
साधना करने वालों से महाराज फरमाते हैं कि, "मेरे शरीर रूपी घर में आनंद की बाढ़ आ गई है। दरिद्रता निपट गई है, सतनाम जागृत हो गया है, यही असली अन्न का आना है। अब किसी प्रकार का सोच नहीं रह गया है। यह मन इंद्र की तरह उमंग से भर गया है और ज्ञान के बादल बरसने लगे हैं। विरह रूपी बिजली चमकने लगी है और भजन रूपी वर्षा होने लगी है। तन, मन, वचन, सुरत, निरत, लिव, बैराग - ये सात अंग भक्ति से भर गए हैं, यही सच्चा अन्न निपजना है। सारा शरीर अब उस परमात्मा का अखंड अनुभव कर रहा है।अब जो मुझसे कोई ज्ञान प्राप्त करना चाहता है, उसे विधि-विधान से भजन करना सीखना ही चाहिए। यह ज्ञान का भंडार भरने जैसा है। परमात्मा की प्राप्ति हो गई है, यही यही टोटा भागना है। और जो यह साधना करेगा, उसे भी परमात्मा की प्राप्ति हो जाएगी, उनका भी टोटा भाग जायेगा सतगुरु की विधि से सुमरण करने पर खंड, पिंड और ब्रह्मांड से ऊपर सतसब्द का अखंड अनुभव ही तीनों लोकों के ऊपर गरजना है। जब द्रव्य की खान की खाने खुल जाती हैं, तो किसी प्रकार की कमी नहीं रहती। महाराज फरमाते हैं कि इस तरह भजन होने लगा कि मेरे रोम-रोम में सतसब्द का अनुभव होने लगा।"
The Maharaj says to those who practice spiritual disciplines: "My body, like a house, is now overflowing with bliss. Poverty has vanished, and the divine name has awakened within me; this is the true nourishment. All thoughts have ceased. My mind, like Indra's, is filled with joy, and clouds of knowledge are raining down. The lightning of separation flashes, and the rain of devotion pours. The seven components – body, mind, speech, consciousness, attachment, detachment, and love – are filled with devotion; this is the true harvest. My entire being is now experiencing the undivided presence of the divine.Anyone who desires knowledge from me should learn to chant according to the prescribed method. This is like filling a treasure trove of knowledge. The attainment of the divine is the ultimate goal, and it has been achieved. Whoever practices this will also attain the divine; this is the goal for everyone.
By remembering the divine name according to the Guru's method, one experiences an undivided state beyond khand pind and brahmand. When the mines of divine substance are opened, there is no longer any lack. The Maharaj says that my devotion has become so profound that I experience the divine name in every pore of my being."