Wednesday, November 19, 2025
Bhajo to Ram bhajijo re, Hari bin door tajijo re भजो तो राम भजीजो रे, हरि बिन दूर तजीजो रे हरजस पद राग मारुं (कालिंगडा-३)
भजो तो राम भजीजो रे, हरि बिन दूर तजीजो रे।। टेर ।।
मून गहो तो आन सूं रे, हर सूं बोल अघाय। मारी जे तो मन कूं प्राणी, जीव की करले सहाय ।। १ ।।
दिजे तो अन्नदान कूं रे, लिजे सो हरि नाम। तजिये सो परतात कूं रे, करिये सो परकाम ।। २ ।।
पत राखो तो नाम सूं रे, दूजा सेहज सुभाव। आग्या गुरु की मानियो रे, और तजो विष खाय ।। ३ ।।
त्यागी जे तो भरम कूं रे, मैं ते दुबघ्या चाय। जै तज सब सुख प्राणियां रे, ज्यां संग नरकां जाय ।। ४ ।।
भेद लेह तो तत्त का रे, आत्म खोज विचार। कह सांची सुखदेवजी रे, और बंध्या शिर भार।। ५ ।।
Harjas Pad Raag Maru (Kalingda-3)
Bhajo to Ram bhajijo re, Hari bin door tajijo re. || Ter ||
Moon gaho to aan soon re, har soon bol aghaay.
Maari je to man ko praani, jeev ki karle sahaay. || 1 ||
Dije to annadaan ko re, lije so Hari naam.
Tajiye so partaat ko re, kariye so parkaam. || 2 ||
Pat rakho to naam soon re, dooja sehaj subhaav.
Aagya guru ki maaniyo re, aur tajo vish khaay. || 3 ||
Tyaagi je to bharam ko re, main te dubghya chaay.
Jai taj sab sukh praaniyaan re, jyaan sang narakaan jaay. || 4 ||
Bhed leh to tatt ka re, aatma khoj vichaar.
Kah saanchi Sukhramji re, aur bandhyaa shir bhaar. || 5 ||
भक्ति करनी है तो रामजी की करो। रामजी की भक्ति के बिना दूसरी भक्ति मात्र समय की बर्बादी है। इन सबको छोड़ दो। अगर मौन धारण करना है, तो एक-दूसरे से फालतू बातें मत करो। अगर बोलना ही है, तो परमात्मा के नाम को जप लो। हर समय मन को भक्ति में लगाना ही असली साधना है। इस प्रकार जीव की सहायता करना है। दान करना हो, तो अन्न का दान करो।
परमात्मा का नाम लेना ही हरि का नाम है। यदि छोड़ना है, तो प्राणी मात्र को कष्ट पहुंचाना छोड़ दो। अगर कुछ करना है, तो प्राणी मात्र का उपकार करो। यदि ईष्ट रखना है, तो केवल नाम का ध्यान रखो और अन्य कार्य सहज वृत्ति से करो। प्राणी मात्र को सुख पहुंचाना और भक्ति करना ही गुरु की आज्ञा का पालन करना है।
बुरे विचार, कर्म, व्यसनों और इंद्रिय के भोग छोड़ना ही विष का सेवन छोड़ने के समान है। त्यागना है तो 'तेरी-मेरी' और इच्छाओं को छोड़ दो। हे मनुष्य, उन सब चीजों को छोड़ दो जिसके साथ नरक में जाना पड़े।
भेद लेना हो, तो ब्रह्म के निज नाम यानी सत शब्द, अनहद नाद का ध्यान करो। आत्मा से परमात्मा पद की प्राप्ति ही आत्म-खोज का वास्तविक विचार है। महाराज फरमाते हैं कि मैं सत्य कहता हूं कि अन्य सभी साधन जन्म-मृत्यु से मुक्ति नहीं देते।
If you wish to worship, then worship kewalRam. Worshiping kewalRam without devotion is merely a waste of time. Leave everything else aside. If you wish to remain silent, then refrain from frivolous conversations with each other. If you must speak, just chant the name of the Supreme Being. Keeping your mind focused on devotion at all times is the true practice. This is how you assist living beings. If you want to give charity, then give food as alms.
To take the name of the Supreme Being is to take the name of Hari (God). If you wish to let go, then abandon causing distress to living beings. If you want to do something, then do good for all creatures. If you have a deity, keep your focus solely on the name, and conduct other activities with ease. Bringing happiness to all beings and practicing devotion is following the Guru's command.
Abandoning bad thoughts, actions, addictions, and indulgence of the senses is akin to refraining from consuming poison. If you wish to renounce, then let go of the notions of "mine" and desires. O human, discard everything that might lead you to hell.
If you want to discern, then fix your attention on the true name of Brahman, which is the Sat word, the Anahad sound. Attaining the state of the Supreme Being from the soul is the essence of self-discovery. The Maharaj says that I speak the truth when I say that all other paths do not free you from birth and death.
Mhaare paavna paramguru aaj म्हारे पावणा परमगुरु आज_ हरजस पद राग बधावा (१)
म्हारे पावणा परमगुरु आज, संया आवो ओ। म्हारे आया ओ हरि का जन आज, संया आवो ओ ॥ टेर ॥ आवो ओ गावो संया, आणंद बधावा। म्हारे आंगणिये ओ साधां र...
-
हेली ए आज पूनम वाली रात, चालोनी सतसंग में ।।टेर।। हेली ए सतगुरु मिलिया दयाल, भिगोय दिनी रंग में। हेली ए चालोनी गुरांसा री हाट, ज्ञ...
-
नमो नमों गुरूदेव, परम निज भेव बताया। निर्गुण ज्ञान विचार, हंस परम हंस कुवाया ॥ नमों नमों गुरूदेव, समुद्र में डुबत तारया । नमों न...