Friday, November 21, 2025

Samjho ho nar samajh naar समझो हो नर समझ नार_ हरजस पद राग बसन्त Harjas Pad Raag Basant (१२)



समझो हो नर समझ नार, बिन भक्ति धरक जिवो संसार ॥ टेर ॥
 भजन बिना नर सरब ओम, कीट श्वान पशु पंछी जेम।
 राज पाट सुरलोक कहाय, हर नांव बिना सुण जम खाय ॥ १ ॥ 
 सावधान बुद्ध अकल जोर, निरख परख कहे सब ठौर।
 द्रव्य अपार अखूट होय, भजन बिना नर चल्यो है रोय ॥ २ ॥
 करत तन बोहो जोग जुग, लेत बीज सरब शुभ चुग। 
कसर कोर नहीं रखी मांय, पण बिना नांव नहीं मोख जाय ॥ ३ ॥
 कह सुखदेव विचार विमेक, सब हार चले नर नार देख।
 मिनख जन्म अमोलक पाय, गुरु के भेद बिना चले गमाय ॥ ४ ॥ 

 भक्ति के बिना जीवन व्यर्थ है महाराज सभी स्त्री-पुरुषों से कहते हैं: बिना भक्ति के संसार में जीना — धिक्कार है।बिना भजन के मनुष्य भी कीट, कुत्ते, पशु-पक्षियों के समान हो जाता है। चाहे उसके पास राजपाट हो, या वह स्वर्ग लोक का अधिकारी क्यों न बन जाए — लेकिन यदि निज नाम की भक्ति नहीं की, तो जन्म-मरण का चक्र नहीं टूटता — यही है "जम का खाना"।चाहे किसी के पास असीम बुद्धि हो, बड़ी सावधानी हो, अद्भुत बल और सुसंस्कृत वाणी हो — वह सारा जगत देखकर बोलता हो, और उसके पास ऐसा धन हो जो कभी समाप्त न हो — फिर भी यदि भजन नहीं किया, तो अंत में रोकर ही जाना पड़ेगा, क्योंकि कुछ भी साथ नहीं जाएगा। कुछ लोग कठोर तपस्या करते हैं, जुगों तक योग-साधना में लगे रहते हैं, और सब शुभ करम करते हैं — किसी शुभ कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ते।लेकिन, यदि उन्होंने निज नाम की भक्ति नहीं की, तो मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती।महाराज अंत में कहते हैं: "सब कुछ विवेक से विचारो। सब स्त्री-पुरुषों को देखो — यदि उन्होंने सतगुरु का अणभै ज्ञान न पाया, और मनुष्य जन्म पाकर भी परमात्मा की प्राप्ति नहीं की, तो वही उनकी हार है — और हारकर ही चलना है।"

The Futility of Life Without Devotion

Life is meaningless without devotion. The Great Master (Maharaj) addresses all men and women, saying: "To live in this world without devotion is a matter of shame and reproach." Without worship (Bhajan), a human being is no different from insects, dogs, animals, or birds.

The Illusion of Worldly Success

Even if a person possesses a vast kingdom or becomes worthy of the heavenly realms—if they have not practiced devotion to the Divine Name (Nij Nam), the cycle of birth and death remains unbroken. This is what it means to be "food for the Lord of Death" (Jam ka Khana).

One may possess:

  • Infinite intellect and extreme caution.

  • Extraordinary strength and refined, cultured speech.

  • The ability to speak with the experience of having seen the entire world.

  • Inexhaustible wealth that never ends.

Yet, if they have not engaged in worship, they will ultimately depart this world in tears, for nothing of this world goes with them.

The Limits of External Rituals

Some people undergo severe penance, engage in Yogic practices for ages, and perform every possible virtuous deed—leaving no stone unturned in their pursuit of good karma. However, if they have not practiced devotion to the Inner Name, liberation (Moksha) can never be attained.

The Final Conclusion

In conclusion, the Master says:

"Contemplate everything with spiritual discernment (Vivek). Look at all people—if they have not attained the Fearless Wisdom (Anbhai Gyan) of the True Guru (Satguru), and despite being blessed with a human birth, they fail to realize the Divine, then that is their ultimate defeat. In the end, they must depart as ones who have lost the battle of life."

Mhaare paavna paramguru aaj म्हारे पावणा परमगुरु आज_ हरजस पद राग बधावा (१)

 म्हारे पावणा परमगुरु आज, संया आवो ओ।  म्हारे आया ओ हरि का जन आज, संया आवो ओ ॥ टेर ॥  आवो ओ गावो संया, आणंद बधावा।  म्हारे आंगणिये ओ साधां र...