सतगुरु सा कोई सेण न देख्या, ना कोई इण सम दाता बे।
तीन लोक फिर सब हम देख्या, गुरु बिन दोजख जाता बे ।। टेर ।।
जम सरीसा बैरी पाल्या, दान भक्त पद दिया बे।
विष की गागर फोडज डारी, कुंपा अमीरस पाया बे ।। १ ।।
गूंगे को मुझ मुख बोलायो, नेण अनन्त खुल आया बे।
पंगे कूं गुरु पांवज दिया, हरक कर बोहोत बणाया बे ।। २ ।।
मेट्री रेण तिमर सब भांज्या, उदे सर घट किया बे।
कह सुखराम बीरम का चेरा, सब अंग सुध कर लिया बे ।। ३ ।।
Harjas Pad Raag Jog Dhanashri (15)
Satguru sa koi sen na dekhya, na koi in sam data be.
Teen lok fir sab ham dekhya, guru bin dozhk jata be. ॥ Ter ॥
Jam sarisa bairi palya, daan bhakt pad diya be.
Vish ki gagar fodaj dari, kumpa amirs paya be. ॥ 1 ॥
Goonge ko mujh mukh bolayo, nen anant khul aaya be.
Pange ko guru pawanj diya, hark kar bohot banaya be. ॥ 2 ॥
Metri ren timar sab bhanjya, ude sar ghat kiya be.
Kah Sukhram Biram ka chera, sab ang sudh kar liya be. ॥ 3 ॥
मैंने सतगुरु जैसा कोई मित्र या हितैषी नहीं देखा, और न ही उनके जैसा कोई दाता देखा है।
मैंने तीनों लोकों में घूमकर देख लिया है कि गुरु के बिना व्यक्ति नरक में जाता है।
गुरु ने यमराज जैसे शत्रु को भी काबू में किया है और हमें भक्ति का पद दान में दिया है।
उन्होंने (गुरु ने) शरीर में भरे हुए विषयों (बुरी आदतों) के जहर को मिटा दिया और अमृत का प्याला (ज्ञान) प्राप्त कराया।
गुरु ने मुझ जैसे अज्ञानी को भी ज्ञान का मार्ग दिखाया और मेरी आध्यात्मिक आँखें खोल दीं।
गुरु ने एक लाचार और अपाहिज को भी पैर दिए (यानी उसे सही मार्ग पर चलने लायक बनाया) और उसे बहुत खुश किया।
उन्होंने (गुरु ने) अज्ञान रूपी अँधेरी रात को पूरी तरह से मिटा दिया और हृदय में ज्ञान रूपी सूरज का उदय कराया।
महाराज फ़रमाते हैं कि, मैं बीरम का शिष्य हूँ और गुरु की कृपा से मैंने अपने शरीर और मन के सभी हिस्सों को शुद्ध कर लिया है।
I have not seen any friend or benefactor like a Satguru,
nor have I seen any giver like them.
I have traveled through all three worlds and have seen that without a Guru,
a person goes to hell.
The Guru has subdued an enemy like Yama (the god of death) and has given us the gift of devotion.
He (the Guru) has destroyed the poison of worldly desires and bad habits that filled the body and has made us drink the cup of nectar (knowledge).
The Guru showed the path of knowledge to an ignorant person like me and opened my spiritual eyes.
The Guru gave feet to a helpless and lame person (meaning, made him capable of walking on the right path) and made him very happy.
He (the Guru) completely wiped out the dark night of ignorance and brought the sunrise of knowledge to the heart.
Maharaj says, "I am a disciple of Beeram, and by the grace of the Guru, I have purified all parts of my body and mind."
