Wednesday, November 19, 2025
Avadhu bin kal baalak paaya अवधु बिन कल बालक पाया_ हरजस पद राग सोरठ (३०)
अवधु बिन कल बालक पाया, ता संग करम मिटाया ।। टेर।।
माता पिता बेन नही भईया, जात पांत नहीं जाया ।। सुन्न शिखर में बालक खेले, रूप रंग नहीं काया ।। १ ।।
हंसता नहीं कह कुछ नांही, ना मुज कूं बोलाया। तां संग मगन भया मन मेरा, जग तज शरणे आया ।। २ ।।
बालक बहोत अनोप अजब है, बिन नेणा दिखलाया। ताकूं शेष महेसर ध्यावे, सो गुरु मोय लखाया ।। ३ ।।
बालक मिल्या मेहर शिर कीनी, मोकूं कंठ लगाया। जन सुखराम कट्या भो बंदण, जांका जहां चल आया ।। ४ ।।
Harjas Pad Raag Sorath (30)
Avadhu bin kal baalak paaya, ta sang karam mitaaya. || Ter ||
Mata pita ben nahi bhaiya, jaat paant nahi jaaya.
Sunn shikhar mein baalak khele, roop rang nahi kaaya. || 1 ||
Hansata nahi kah kuch naahi, na mujh ko bolaya.
Ta sang magan bhaya man mera, jag taj sharane aaya. || 2 ||
Baalak bahot anop ajab hai, bin nena dikhlaya.
Taakun shesh Mahesar dhyave, so guru moy lakhaya. || 3 ||
Baalak milya mehr shir keeni, mokun kanth lagaya.
Jan Sukhram katya bho bandan, janka jahan chal aaya. || 4 ||
महाराज मन से कह रहे हैं कि बिना शुभ अशुभ करणी के भक्ति द्वारा सतशब्द का प्रकट होना ही बालक पाना है। उसके साथ से करणी कर्मों से अलग होना ही ता संग कर्म मिटाया है। सतशब्द के माता पिता, बहन, भाई, जाति पांति नहीं है। न वह जन्मता है, शून्य शिखर याने पारब्रह्म से ऊपर निरंजण, निराकार सतशब्द का अनुभव होना ही बालक का खेलना है। उसके रूप, रंग, शरीर नहीं है, न वह हंसता है, न कुछ कहता है, न मुझे बुलाता है, उसके साथ मेरा मन मगन हो गया है।
संसार की वृतियों से अलग होकर सतशब्द का ध्यान होना ही जग तज शरणे आया है। सतशब्द बहुत अनुपम है, अजब है, बिना चर्म चक्षुओं के अनुभव होना ही बिन नेणा दिखलाया है। शेषजी महादेवजी, भी उसका भजन करते हैं, तो ग्यान गुरू महाराज ने उसकी प्राप्ति करा दी। सतशब्द का प्रकट होना, बालक का मिलना और मेहर सिर करना है। अखंड अनुभव होना ही कंठ लगाना है। जन्म मरण से रहित होकर परमात्मा की प्राप्ति करना ही जहां का तहां चल आया है।
The Master is saying from the mind that without performing good and bad deeds, the emergence of the True Sound (Satshabd) through devotion is akin to gaining a child. To separate from the actions of karma through this devotion is to erase those karmas. The True Sound has no mother, father, siblings, or caste. It is not born; experiencing the formless, untouched True Sound above the ultimate reality (Parabrahman) is what playing as a child means. It has no form, color, or body; it neither laughs, nor speaks, nor calls out to me, yet my mind has become absorbed in it.
To meditate on the True Sound (Satshabd)while separating from the activities of the world is to have come to the refuge of the divine. The True Sound (Satshabd)is very unique and extraordinary; experiencing it without physical eyes shows things without sight. Even Lord Sheshji (Lord Shiva) praises it, so the knowledge Guru Maharaj has granted its realization. The emergence of the True Sound, the gaining of the child, and receiving grace is what it entails. An unbroken experience is akin to embracing it wholeheartedly. Attaining the Supreme Being, free from the cycles of birth and death, is the true essence of existence.
Mhaare paavna paramguru aaj म्हारे पावणा परमगुरु आज_ हरजस पद राग बधावा (१)
म्हारे पावणा परमगुरु आज, संया आवो ओ। म्हारे आया ओ हरि का जन आज, संया आवो ओ ॥ टेर ॥ आवो ओ गावो संया, आणंद बधावा। म्हारे आंगणिये ओ साधां र...