Wednesday, November 19, 2025
Avadhu udabud reet kahani अवधु उदबुद रीत कहाणी_ हरजस पद राग सोरठ (२९)
अवधु उदबुद रीत कहाणी, कोई जानेगा जन मांही ।। टेर ।।
आसण हमारा गिगन मण्डल में, रहूं जगत के मांही। मोही को मेरा जन जाणे, दूजा कूं गम नांही ।। १ ।।
रात दिवस रेण नहीं तारा, शशी अर सूरज नांही। जहां हम जाय बास घर किया, अनहद घुरिया मांही ।। २ ।।
देवल मांय देवरा दरस्या, देव विराजे है मांही। हात न पांव नेण नहीं जिभ्या, मोहो लिया मुजताई ।। ३ ।।
आटुं पोहर बतीसुं घडिया, हिलमिल बिछडित नांही। एक निमख जो न्यारा हुवे तो, तडफड जीव कढाई ।। ४ ।।
शिव सो जाय मिल्या शक्ति सूं, शिव मिल शक्त कहाही। भंवर गुफा में मिल भेला हुवा, खेलत हिलमिल मांही ।। ५ ।।
ताके परे अगम घर जावे, जन मिलियां है मांही। जन सुखराम जन्म नहीं मरणा, उदबुद रीत कहाही ।। ६ ।।
Harjas Pad Raag Sorath (29)
Avadhu udabud reet kahani, koi janega jan maahi. || Ter ||
Aasan hamara Geegan mandal mein, rahun jagat ke maahi.
Mohee ko mera jan jaane, dooja ko gam naahi. || 1 ||
Raat divas ren nahi taara, shashi ar suraj naahi.
Jahan hum jaay baas ghar kiya, anhad ghuriya maahi. || 2 ||
Deval maay devra darsya, dev viraaje hai maahi.
Haat na paanv nen nahi jibya, moho liya mujtai. || 3 ||
Aatun poher batisun ghadiya, hilmil bichdit naahi.
Ek nimakh jo nyaara huve to, tadfad jeev kadhai. || 4 ||
Shiv so jaay milya shakti sun, Shiv mil shakt kahahi.
Bhanvar gufa mein mil bhela huva, khelat hilmil maahi. || 5 ||
Taake pare agam ghar jaave, jan milyaan hai maahi.
Jan Sukhram janm nahi marna, udabud reet kahahi. || 6 ||
हे अवधू! यह मन की उदबुद रीति है, जिसे केवल परमात्मा के कुछ लोग ही अन्दर ही समझ पाएंगे। मेरा आसन गिगन मण्डल में है, और मैं शरीर से जगत में रहता हूं। जो मेरे बताए गए साधन से शब्द की जागृति करके गिगन में पहुंचेंगे, वही जान सकते हैं। वहां रात, दिन, सूर्य, चंद्रमा और तारे नहीं हैं। जहां मेरा निवास है और जहां भीतर अनहद, यानी शब्द की ध्वनि घूर रही है। शरीर रूपी देवल में दशवे द्वार देवरा और शब्द रूपी देवता विराजमान हैं। उनके हाथ, पैर, नेत्र और जीभ नहीं होते हुए भी मुझे मोह रखा हैIआठ पोहोर और बत्तीस घंटे सतशब्द का अखंड ध्यान करना ही हिलमिल रहना है और एक होना है। एक क्षण भी ध्यान से अलग नहीं होना है, यही हिलमिल बिछड़ना नहीं है। अगर एक क्षण भी ध्यान हट जाता है, तो जीव को बड़ा दुख होता है। आत्मा जब तक असत माया के शरीर के साथ रहती है, तब तक जीव कहलाती है। जब साधन करके शरीर से अलग हो जाती है, तब वह शिव ब्रह्म हो जाती है, लेकिन असत माया के साथ रहने से इसका आना-जाना नहीं मिटता। जब वह सत माया, जिसे सतशब्द भी कहते हैं, को प्राप्त करती है, तब यही शिव शक्ति का मिलना है। भंवर गुफा में अखंड ध्यान करना ही हिलमिल खेलना है। उसके आगे अगम घर के पद का अनुभव कर आनंद पद में लय होना ही जन मिलना है। महाराज फरमाते हैं कि यह साधन ही जन्म-मरण से मुक्त होने की उदबुद रीति है।
O seeker! This is the subtle way of understanding the mind, which only a few people can truly grasp within themselves. My seat is in the Gigan Mandal, and I exist within the world in a physical form. Those who follow the practices I teach and awaken the sound within will reach the Gigan and be able to understand.
In that place, there is no night, day, sun, moon, or stars. This is where I reside, and where the unstruck sound, or Anhad, continuously resonates within.
Within this body, which is likened to a temple, the tenth gate (Dasam Dwar) and the divine sound(Satshabd) reside. Though they have no form, hands, feet, eyes, or tongue, they hold a strong attachment to me.
To truly connect, one must meditate on the sound (Satshabd) for eight hours and thirty-two units of time (hours). This is the essence of being united and in harmony. One must not stray from this meditation even for a moment, because that leads to separation.
If attention strays, even for a moment, it brings great sorrow to the soul. As long as the soul remains attached to the illusion of the material world, it is considered a living being. When it practices and detaches itself from the body, it becomes Shiva (the divine) or Brahman, but attachment to the illusion prevents it from escaping the cycle of birth and death.
When the soul realizes the true sound, which is also called the eternal sound, it gains the power of Shiva. Meditating in the inner space (Bhanvar Gufa) is true unification and joy. Beyond that, experiencing the unparalleled state becomes the ultimate bliss.
The master teaches that this practice is the way to attain liberation from birth and death.
Mhaare paavna paramguru aaj म्हारे पावणा परमगुरु आज_ हरजस पद राग बधावा (१)
म्हारे पावणा परमगुरु आज, संया आवो ओ। म्हारे आया ओ हरि का जन आज, संया आवो ओ ॥ टेर ॥ आवो ओ गावो संया, आणंद बधावा। म्हारे आंगणिये ओ साधां र...
-
हेली ए आज पूनम वाली रात, चालोनी सतसंग में ।।टेर।। हेली ए सतगुरु मिलिया दयाल, भिगोय दिनी रंग में। हेली ए चालोनी गुरांसा री हाट, ज्ञ...
-
नमो नमों गुरूदेव, परम निज भेव बताया। निर्गुण ज्ञान विचार, हंस परम हंस कुवाया ॥ नमों नमों गुरूदेव, समुद्र में डुबत तारया । नमों न...